फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक हो गए डॉ. महेश शर्मा

Thu, 22 May 2014 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा शहर के पहले विधायक डॉ.महेश शर्मा ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। लोकसभा सदस्य चुने जाने पर उन्होंने बृहस्पतिवार की दोपहर लखनऊ में विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय को अपना इस्तीफा सौंपा।
विज्ञापन


2012 के विधान सभा चुनाव में (26 माह पहले) वह नोएडा विधानसभा से विधायक चुने गए थे। 2014 के लोक सभा चुनाव में सांसद चुने जाने के चौदह दिनों के अंदर उन्हें अपने विधायकी से इस्तीफा देना जरूरी था, ताकि विधानसभा अध्यक्ष रिक्त हुई सीटों की जानकारी निर्वाचन आयोग को दे सकें और उन सीटों पर दोबारा चुनाव हो सके।

इस्तीफा देने के बाद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि उन्होंने 26 माह के कार्यकाल में अपनी तीन करोड़ रुपये की विधायक निधि को नोएडा शहर के गरीब तबकों के विकास के लिए लगाया। शहर के कई गांवों व कालोनियों में विधायक निधि का उपयोग किया।
विज्ञापन


जहां नोएडा प्राधिकरण ने विकास नहीं किया था। सौ के करीब हैंड पंप लगवाए। सड़क, खड़ंजा व अन्य विकास के कार्य किए। मौजूदा समय में 23 हजार रुपये ही विधायक निधि में रह गए थे। नोएडा विधायक की सीट रिक्त होने के बाद छह माह के अंदर चुनाव को लेकर अब विभिन्न दलों के नेताओं ने अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है।

वहीं, भाजपा से कौन विधायक की उम्मीदवारी पेश करेगा। इसको लेकर कई नाम चर्चा में है लेकिन नाम पर आखिरी मुहर प्रदेश कार्यकारिणी लगाएगी। जिसमें विधायक से सांसद चुने गए डॉ. महेश शर्मा की राय अहम होगी। ऐसे में अब डॉ.महेश की गणेश परिक्रमा करने वालों की संख्या में भी अचानक इजाफा हो गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें