फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनंजय सिंह की पत्नी की मेडिकल रिपोर्ट कोर्ट में पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में एम्स के चिकित्सा अधीक्षक ने मेड मर्डर केस में आरोपी पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी डॉ. जागृति सिंह की जांच रिपोर्ट बुधवार को कोर्ट में पेश कर दी।
विज्ञापन


पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश लोकेश कुमार शर्मा की अदालत में पेश रिपोर्ट के मुताबिक जागृति के गॉल ब्लैडर में करीब 14 एमएम की पथरी है, जो धीरे धीरे टूट रही है।

जेल प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि जागृति का इलाज एम्स में शुरू कर दिया गया है और उसे 6 अक्तूबर को दोबारा एम्स जाना है। जज के अवकाश पर होने के कारण मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अगली सुनवाई 9 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन


शनिवार को अदालत ने आरोपी डॉ. जागृति सिंह की जांच एम्स में कराने का निर्देश जेल प्रशासन को दिया था।
विज्ञापन

जन्म से ही है सिर्फ एक किडनी

जागृति की सेहत पर तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से पेश रिपोर्ट व आरोपी की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने यह निर्देश दिया था। गॉल ब्लैडर में पथरी के ऑपरेशन के लिए अंतरिम जमानत मांगते हुए जागृति सिंह ने कहा था कि वह खुद एक डॉक्टर है और अपनी परेशानी को ठीक तरह से समझती है।

वह गॉल ब्लैडर और पेनक्रियाज को जोड़ने वाली नली में पथरी से पीड़ित है। इसके अलावा जन्म से ही उसकी केवल एक किडनी है, जो कि अपनी सामान्य जगह पर नहीं है। इन हालात में उसका ऑपरेशन बेहद जटिल है, जिसके लिए विशेषज्ञों की जरूरत है।

जेल प्रशासन उसका इलाज दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में करवाना चाहता है, जहां एमआरआई जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं। यह ऑपरेशन मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में कराने की अनुमति उसे दी जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें