फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली करके फंसे चौटाला, हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को स्वास्थ्य आधार पर मिली अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन


याची ने उन पर जमानत शर्तों का उल्लंघन कर चुनाव प्रचार करने का आरोप लगाया है। अदालत ने इस मुद्दे पर चौटाला व सीबीआई को नोटिस किया है।

अदालत ने दोनों पक्षों को 10 अक्तूबर तक स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि क्यों ना याचिका स्वीकार कर ली जाए। इस मामले में कोर्ट ने सीबीआई से एक और सवाल का जवाब भी तलब किया है।
विज्ञापन

'रैली में चौटाला आएंगे'

अदालत ने सीबीआई को स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि पूर्व मुख्यमंत्री रैली को संबोधित कर रहे हैं या नहीं। हालांकि कोर्ट ने तुरंत चौटाला की जमानत रद्द कर उन्हें जेल भेजने से इनकार कर दिया। यह याचिका हेमंत शर्मा ने दायर की है।

याचिका में कहा गया है कि हाल ही में चौटाला ने जींद में आयोजित रैली को संबोधित किया था और अब उनके समर्थक 2 अक्तूबर व 7 अक्तूबर को हरियाणा में आयोजित होने वाली चुनावी रैलियों के प्रोग्राम के पर्चे बांट रहे है। इन पर्चों में स्पष्ट रूप से लिखा है कि रैली में चौटाला आएंगे।

माना जा रहा है कि मोदी और अमित शाह के प्रचार अभियान को टक्कर देने के लिए चौटाला ने कोर्ट की परवाह किए बिना प्रचार अभियान को नई दिशा देने की मुहिम शुरू की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें