फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जीटीबी एन्क्लेव में डॉ. हेडगेवार की प्रतिमा का हुआ अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में दिलशाद गार्डन स्थित जीटीबी एन्क्लेव के पॉकेट-एफ में संघ संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सकल हिंदू समाज एवं स्थानीय आरडब्ल्यूए के सहयोग से संपन्न हुआ। प्रतिमा का अनावरण नंदनगरी जिले के जिला संघचालक प्रमोद भारद्वाज ने किया। समारोह की अध्यक्षता पॉकेट-एफ आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष महेश चंद शर्मा ने की। उन्होंने डॉ हेडगेवार के सपनों के भारत के निर्माण पर जोर दिया।
विज्ञापन

मौके पर संचालन यमुना विहार विभाग के बौद्धिक शिक्षण प्रमुख मुकेश ने किया। साथ ही सह विभाग कार्यवाह अजय कुमार, जिला कार्यवाह रामवचन, आरडब्ल्यूए महासचिव नीरज रस्तोगी, नवीन, सुधीर, अविनाश गुप्ता और हर्ष बिंजोला सहित स्थानीय निवासी और संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें