गुड़गांव के कमला नेहरू पार्क में एकत्र होकर आशा वर्करों ने बैठक की। इस दौरान संसद में दिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के बयान की निंदा की गई।
बैठक के बाद आशा वर्करों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए डाकखाना चौक स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान मीरा देवी ने किया।
बैठक के दौरान सभी ने पूरे देश में डॉ. हर्षवर्धन का पुतला फूंकने का आह्वान किया। वहीं, सीआईटीयू के जिला कोषाध्यक्ष एसएल प्रजापति ने आशा वर्करों को संबोधित किया।
गौरतलब है कि 12 अगस्त को संसद में एक सवाल का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि आशा वर्कर्स स्वयंसेवी हैं। वो अपनी मर्जी से काम कर रही हैं। जब चाहें काम छोड़ भी सकती हैं।
सरकार न इनकी सेवा शर्तें तय करना चाहती है और न ही न्यूनतम वेतन देना चाहती है। उनके इसी बयान को लेकर आशा वर्कर गुस्से में हैं।