फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएसजी और बालभारती का विजयी आगाज

Mon, 23 Dec 2013 01:07 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बालभारती स्कूल बृजबिहार ने डीपीएसजी इंटरनेशनल को 40 रन से मात देकर डीपीएसजी इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया। दूसरे मुकाबले में मेजबान डीपीएसजी ने केडीबी पब्लिक स्कूल को 107 रनों से हराया।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में बालभारती स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 110 रन (दिव्यांश 35, अनमोल अरोड़ा 37 रन, अर्शित तीन विकेट) बनाए।

जवाब में डीपीएसजी इंटरनेशनल टीम 70 रन (रितेश 24 रन, वासु तीन विकेट) पर ढेर हो गई। पहले खेलते हुए डीपीएसजी ने 20 ओवरों में 230 रन (अभिनीत 86, अक्षय त्यागी व लक्ष्य यादव 42-42 रन) का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन


जवाब में केडीबी की टीम 20 ओवरों में 122 रन (आयुष जैन 40 रन, पारितोष व लक्ष्य रहेजा दो-दो विकेट) पर ऑलआउट हो गई।

डीपीएसजी, मेरठ रोड में रविवार को 16वें डीपीएसजी इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। टूर्नामेंट में दिल्ली, एनसीआर की करीब 18 स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें