स्कूलों में खुली कॉपी-किताबों व यूनीफार्म की दुकानें बंद करने और एडवांस फीस पर रोक के हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करने को अभिभावकों ने मोर्चा खोल दिया है।
डीपीएसजी की स्कूल पैरेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन गाजियाबाद ने डीपीएसजी मेरठ रोड, डीपीएसजी इंटरनेशनल और डीपीएसजी वसुंधरा को नोटिस जारी कर हाईकोर्ट के आदेशों को लागू करने और एडवांस में फीस न वसूलने की मांग की है।
एसोसिएशन ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के साल 2007 में दिए गए आदेशों को लागू कराने को लेकर मुख्यमंत्री, हाईकोर्ट चीफ जस्टिस और मुख्य सचिव को भी पत्र लिखा।
एसोसिएशन के प्रवक्ता नीरज भटनागर ने कहा कि एसोसिएशन ने तीनों स्कूलों को हाईकोर्ट के आदेशों को लागू करने और एडवांस फीस लेने पर रोक लगाने के लिए नोटिस दिया है।
नोटिस के जरिए स्कूल प्रबंधन से माननीय न्यायालय के आदेशों को लागू करने की मांग की गई है। देश में अभी भी कानून और कोर्ट से बड़ा कोई नहीं है।