डीपीएस में साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में स्कूल प्रबंधन की भी लापरवाही पुलिस जांच में सामने आई है। इस पर पुलिस ने पॉस्को एक्ट की धारा में लापरवाही के आरोप में प्रिंसिपल रेणू चतुर्वेदी और क्लास टीचर हिना को भी आरोपी बनाकर केस में नाम शामिल कर लिए हैं।
वहीं, बृहस्पतिवार को पीड़िता के परिजनों ने सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव से मुलाकात कर दोनों की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ ने कहा है कि दोनों को आरोपी बनाया गया है तो गिरफ्तारी भी की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई को सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित डीपीएस स्कूल में बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। दर्द की शिकायत होने पर परिजनों ने बच्ची का दिल्ली के अस्पताल में मेडिकल कराया। इसके बाद पुलिस ने मामले में दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।