फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर से निपटने के लिए ले सकते हैं ये बीमा प्लान, आसानी से हो सकता है इलाज

Thu, 23 Aug 2018 05:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
कैंसर कितनी खतरनाक ये किसी से छुपी नहीं है। इसका इलाज कही भी पूरी तरह से संभव नहीं है। इसके बाद भी लोग इस घातक बीमारी से बचने के लिए पूरी जिंदगी की कमाई लगा देतें हैं, लेकिन इसका फायदा कुछ लोगों  मिलता है।
विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, भारत में कैंसर की दर फिलहाल सबसे अधिक है, जो 2017 में 15 लाख थी और साल 2020 में बढ़कर 17.3 लाख होने की उम्मीद है।

खरीद सकते हैं ये कैंसर का बीमा प्लान
जैसा की सबको मालूम है कैंसर की बीमारी का इलाज काफी महंगा है। ऐसे में सबको यह सलाह दी जाती है कि कैंसर का बीमा प्लान अलग से खरीदना चाहिए। भारतीय बाजार में उपलब्ध कैंसर बीमा प्लान इस बीमारी का पता लगने पर एकसाथ पैसे का भुकतान करते हैं। 
विज्ञापन


पॉलिसी बाजार डॉट कॉम के एसोसिएट निदेशक संतोष अग्रवाल का कहना है कि कैंसर बीमा योजना एक फायदा होता है कि बीमार व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती होने से पहले बीमाधारक को बीमा राशि का भुगतान मिल जाता है। कैंसर बीमा प्लान सभी स्टेज के कैंसर को कवर करता है और हर स्टेज पर मुआवजा देता है।
विज्ञापन

भारत में इलाज की लागत अधिक है

कैंसर बीमा योजना आपकी बीमारी के इलाज के दौरान आपकी संपत्ति और बचत का सबसे अच्छा तरीका है। कैंसर बीमा योजना खरीदते समय अधिकतम बीमा राशि वाली योजना ही खरीदनी चाहिए। भारत में इलाज की लागत को देखते हुए कम से कम 20-25 लाख रुपये का प्लान खरीदना अच्छा रहेगा। 

कम समय वाला प्लान ही चुनें
अग्रवाल ने बताया कि कैंसर बीमा प्लान लेते वक्त उसके समय पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि ऐसा नियम होता है कि एक निश्चित वक्त से पहले बीमा का दावा नहीं कर सकते। ऐसे में ऐसी पॉलिसी खरीदें जो कम से कम अवधि वाला हो। हालांकि अधिकतम बीमा योजनाओं की प्रतीक्षा अवधि 180 दिन से 365 दिन के बीच होती है।

बीमा का भुकतान पहले चरण में 20 से 25 फीसदी होता है, तथा एडवांस स्टेज में 100 फीसदी किया जाता है, हालांकि कई पॉलिसी में राशि का 150 फीसदी तक भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें