फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएस ने काटे 45 बच्चों के नाम, आज प्रदर्शन

Mon, 03 Apr 2017 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सेक्टर-132 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीसी) ने फीस न देने पर 45 बच्चों के नाम काट दिए हैं। वहीं 92 अभिभावकों को 11 अप्रैल तक फीस जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इसके विरोध में सोमवार को अभिभावक स्कूल के बाहर प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना है कि अगर स्कूल प्रबंधक इन बच्चों के नाम वापस नहीं लेता है तो हम लोग नया सेशन शुरू नहीं होने देंगे।

अभिभावकाें ने बताया कि स्कूल प्रबंधक सीबीएसई के मानकों के खिलाफ पिछले कई वर्षों से वार्षिक शुल्क ले रहा है। प्रदर्शन के बाद स्कूल की तरफ से वार्षिक शुल्क वापस करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन स्कूल प्रबंधक ने शुल्क वापस करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


वहीं स्कूल ने पिछले वर्ष 14 प्रतिशत फीस बढ़ाई थी, जबकि पिछले पांच वर्षों में स्कूल 41 प्रतिशत फीस बढ़ा चुका है।  अभिभावकों ने बताया कि इस वजह से अभिभावकों ने मिलकर फीस नहीं जमा करवाई थी।

इस मामले में शनिवार को स्कूल प्रबंधक के साथ मीटिंग भी हुई थी, लेकिन स्कूल प्रबंधक फीस वापस लेने को तैयार नहीं हुआ। अब स्कूल की तरफ से मेल के जरिये बच्चों के नाम काटने की जानकारी अभिभावकों को भेज दी गई है।

ऐसे में बच्चों का दाखिला कौन से स्कूल में कराएंगे। किसी भी स्कूल में अब दाखिले की प्रक्रिया नहीं चल रही है। मजबूरी में  स्कूल के बाहर प्रदर्शन करना पड़ेगा।

बता दें कि पिछले वर्ष भी सीबीएसई, डीआईओएस और शिक्षा विभाग मेरठ के उच्चाधिकारियों की तरफ से भी कई बार फीस वृद्घि को लेकर नोटिस दिए गए हैं। मेरठ के संयुक्त शिक्षा निदेशक ने तो स्कूल से तुरंत वार्षिक शुल्क आदि लेने पर रोक लगाने की बात कही थी।  

हम वार्षिक शुल्क को छोड़कर बाकी फीस देने को तैयार हैं। लेकिन स्कूल इसके लिए तैयार नहीं है।  - ऋतु लाल, अभिभावक
अभिभावकों क ी तरफ से पिछले एक साल से फीस नहीं जमा कराई जा रही है। इसके बावजूद स्कूलों को उनके बच्चों को सभी तरह की सुविधा दे रहा है। लेकिन स्कूल चलाने के लिए अभिभावकों को फीस तो देनी पड़ेगी इसलिए 45 बच्चों के नाम काटे गए हैं। वहीं जिन अभिभावकों ने कुछ फीस जमा कराई थी उनको 11 अप्रैल तक पूरी फीस जमा कराने के लिए कहा है। - इंदिरा कोहली, प्रिंसिपल 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें