फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएल: मुकाबले में वेस्ट दिल्ली लायंस की आठ विकेट से जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) सीजन-3 के चल रहे मुकाबले में वेस्ट दिल्ली लायंस ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को आठ विकेट से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में बारिश के कारण मैच प्रभावित हुआ और लायंस को सात ओवर में 58 रन का संशोधित लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने 4.1 ओवर में हासिल कर लिया।
विज्ञापन




पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने पहली ही गेंद पर ध्रुव कौशिक का विकेट गंवा दिया। इसके बाद अर्पित राणा और सुजल सिंह ने 53 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला। राणा ने 20 गेंदों पर 32, जबकि सुजल ने 22 गेंदों में 34 रन बनाए। बारिश के कारण खेल रुकने तक राइडर्स ने 15 ओवर में पांच विकेट पर 95 रन बनाए थे। लायंस की ओर से मयंक गुसाईं और शुभम दुबे ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अंकित कुमार चार रन बनाकर जल्दी आउट हुए। इसके बाद कृष्ण यादव ने 14 गेंदों में नाबाद 34 रन की पारी खेली और टीम को आसान जीत दिलाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें