नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) सीजन-3 में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को पांच विकेट से हराकर जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू दिल्ली टाइगर्स ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 168 रन बनाए। लक्ष्य थरेजा ने 47 गेंदों पर 62 रन की शानदार पारी खेली, जबकि रिवान राक्यान ने छह गेंद में 17 रनव नमन तिवारी ने दो गेंद, 10 रन ने अंत में स्कोर बढ़ाया।
साउथ दिल्ली की ओर से दिवांश रावत ने चार विकेट लिए, जबकि अंकित डबास ने चार ओवर में 16 रन देकर दो विकेट झटके। 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपरस्टार्ज को अनमोल शर्मा ने अर्धशतक के साथ मजबूत शुरुआत दी। इसके बाद एकांश डोभाल ने 18 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाकार पारी को संभाला। अंकित डबास ने 18वें ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर मुकाबला अपनी टीम के पक्ष में कर दिया और पांच गेंदों पर 18 रन बनाए। सुपरस्टार्ज ने 18वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत ने सुपरस्टार्ज की प्लेऑफ में उम्मीदों को मजबूत किया है। संवाद