फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएल: सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने वेस्ट दिल्ली लायंस को 21 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के तीसरे सीजन में हाई-स्कोरिंग मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने वेस्ट दिल्ली लायंस को 21 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट्रल दिल्ली ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 232 रन बनाए।
विज्ञापन

सिद्धार्थ ने 17 गेंद में 33 रनव समर्थ सेठ ने 14 गेंद, 37 रन से तेज शुरुआत दी, जबकि मनी ग्रेवाल ने 16 गेंदों में 42 रन ठोककर अंतिम ओवरों में टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। वेस्ट दिल्ली के मनन भारद्वाज ने तीन विकेट लिए, लेकिन 37 रन खर्च किए।
233 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट दिल्ली ने 4.5 ओवर में 71 रन के साथ अच्छी शुरुआत की। कृष्ण यादव ने 26 गेंद में 46 रन व अंकित कुमार ने 30 गेंद में 61 रन बनाएं। दोनों के बीच 59 रन की साझेदारी हुई । वेस्ट दिल्ली 20 ओवर में आठ विकेट पर 211 रन ही बना सकी और सेंट्रल दिल्ली ने 21 रन से जीत दर्ज की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें