फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: डीपीसीसी ने 12 अस्पतालों को दिया बंद करने का नोटिस

Sat, 29 Jun 2019 05:29 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
12 अस्पतालों को बंद करने का नोटिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने दिल्ली के 12 अस्पतालों को बंद करने का नोटिस भेजा है। इसकी वजह बॉयो मेडिकल वेस्ट का उचित तरीके से निपटान न करना बताया गया है। सभी अस्पतालों को डीपीसीसी ने 7 दिन का समय दिया है। इस बीच अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट कर इसे खाली करवाना होगा।

विज्ञापन


डीपीसीसी का कहना है कि वेस्ट मैनेजमेंट नियम 2016 के तहत स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों को कचरे के निपटान की इजाजत लेनी होती है। जो केंद्र बॉयो मेडिकल वेस्ट उत्पन्न नहीं करते, उन्हें डीपीसीसी को एफेडेविट देना होता है।

फरवरी-2019 से कमेटी की लगातार कोशिशों के बाद भी अस्पतालों ने बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट फैसिलिटी के लिए उपयुक्त कदम नहीं उठाया है। अब अनुमति न लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ऐसे 56 केंद्रों की पहचान की गई है। गंभीर लापरवाही बरतने वाले 12 अस्पतालों को बंद किए जाने का नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें