दिल्ली के निगम बोध घाट में महिला का दाह संस्कार करने आए लोग पुलिस को आता देख शव छोड़कर भाग खड़े हुए। दरअसल, पुजारी ने शव की हालत देखकर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को फोन कर दिया था।
पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर छह लोग 35 वर्षीय महिला का शव लेकर निगम बोध घाट पहुंचे। दाह संस्कार करने से पूर्व पंडित ने शव को देखा। सिर व गले में चोट के निशान छुपाने के लिए मुल्तानी मिट्टी लगी थी।