आधुनिक तकनीकी के कारण पत्र का चलन कम हो गया है। इसके कारण पोस्टमैन भी अब फील्ड में ज्यादा दिखाई नहीं देते। लोगों की चिट्ठियां अगर डाक से आती भी हैं तो वो समय पर नहीं पहुंचती।
ऐसे में विभाग ने अपनी सेवाओं को भी हाईटेक करने का फैसला लिया है। विभाग की ओर से 'माई पोस्टपोस्टमैनÓ एप लांच किया जा रहा है।
एप की मदद से पोस्टमैन अब लोगों की नजर से दूर नहीं हो सकेंगे। लोग ऐप को अपने फोन पर डाउनलोड करके अपने पत्र सहित पोस्टमैन का पता लगा सकते हैं। फरवरी अंत तक ऐप लांच हो जाएगा।
कूरियर कंपनियों, ई-मेल और व्हाट्सऐप के युग में गुम हो रहे डाक महकमे को जीवंत बनाने के लिए विभाग कवायद कर रहा है। विभाग की ओर से अभी ऐप के संबंध में शहरों का डाटा जुटाया जा रहा है।