फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के चरित्र पर था शक, बच्चों के सामने घोंटा गला

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिम जिले के स्वरूप नगर इलाके में एक व्यक्ति ने बच्चों के सामने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की जांच में पूरे हत्याकांड से पर्दा उठ गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी उमेश (32) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। स्वरूप नगर थाना पुलिस उससे पूछताछ कर छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, उमेश परिवार के साथ स्वरूप नगर में रहता है। परिवार में पत्नी पिंकी (27) के अलावा दो बच्चे हैं। उमेश स्वरूप नगर में ही फूड स्टॉल चलाता था।
विज्ञापन

दुपट्टे से गला दबाकर पिंकी को मार डाला

सोमवार सुबह पत्नी से झगड़ा होने के बाद उसने दुपट्टे से गला घोंटकर पिंकी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी ने पड़ोसियों के सामने रोने का नाटक कर बताया कि उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, उमेश से पूछताछ हुई तो पुलिस को उस पर शक हुआ।

पोस्टमार्टम कर रहे डॉक्टरों ने शुरुआती रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या का शक जताया।
विज्ञापन

उसकी पत्नी किसी से फोन पर बात करती थी

एसीपी प्रशांत गौतम और स्वरूप नगर थाना प्रभारी भरत मीणा ने मामले की छानबीन की। उमेश से सख्ती से पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

आरोपी ने बताया कि वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। उसकी पत्नी किसी से फोन पर बात करती थी। इस बात पर उसका झगड़ा होता था। घटना वाले दिन वह मेमोरी कार्ड मांग रहा था।

न देने पर उसने गुस्से में बच्चों के सामने पत्नी की हत्या कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें