फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पहाड़गंज में डबल मर्डर, देवर ने की भाभी और भतीजे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Aug 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में डबल मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने अाया है। पहाडगंज इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों पर फावड़े से जानलेवा हमला किया गया। जिसमें 55 वर्ष की एक महिला और 30 वर्ष के एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतका के देवर ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि दिल्ली के पहाडगंज इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों पर फावड़े से  जानलेवा हमला किया गया। जिसमें एक महिला कौशल्या (55) और उसके भतीजे पुरुषोत्तम (30) की मौत हो गई जबकि कौशल्या का बेटा गंभीर रूप से घयाल है।

महिला के ही परिवार के सदस्य ताराचंद ने अपने ही भाई राजकुमार पर आरोप लगाया है कि उसने अपनी भाभी कौशल्या उसका बेटा रोहित और भतीजा पुरुषोत्तम पर हमला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें