आरोपी ने दोनों की हत्या गला काटकर की है। रुचिका का शव बेडरूम में बेड के नीचे पड़ा मिला ,जबकि हर्ष का शव बाथरूम में मिला। रुचिका के पति ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर नौकर मुकेश को गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, लाजपत नगर-1 इलाके में एक महिला रुचिका (42) और उसके बेटे कृष (14) के शव उनके घर से बरामद हुए। संदिग्ध घरेलू सहायक को पकड़ लिया गया है। शुरुआती जांच के अनुसार, घरेलू सहायक ने खुलासा किया है कि रुचिका ने उसे डांटा था, और इसी वजह से उसने उनकी हत्या कर दी। आगे की जांच जारी है।
डीसीपी साउथ ईस्ट, हेमंत तिवारी ने बताया कि बुधवार रात 9.43 बजे रुचिका के पति कुलदीप (44) ने पुलिस को कॉल कर बताया था कि उनकी पत्नी और बेटा उनकी कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं। दरवाजा बंद है और गेट और सीढ़ियों पर खून के धब्बे हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जबरन गेट खोला गया। घर के अंदर रूचिका और उसके बेटे की लाश मिली।