फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में डबल मर्डर: नौकर ने की मालकिन और उसके 14 वर्षीय बेटे की हत्या, इस वजह से काट दिया दोनों का गला

Thu, 03 Jul 2025 09:54 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपी ने मां बेटे की हत्या बेरहमी से गला काटकर की। हत्या के बाद आरोपी बाहर से घर का गेट बंद कर फरार हो गया। घर के अंदर हर तरफ खून ही खून पड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
double murder in delhi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण पूर्व जिले के लाजपत नगर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर नौकर मुकेश को मालकिन रुचिका ने डांट दिया तो मुकेश इतना आग बबूला हो गया कि उसने रुचिका सेवानी (42) और उसके बेटे कृष (14) की हत्या कर दी।  

विज्ञापन
Trending Videos

आरोपी ने दोनों की हत्या गला काटकर की है। रुचिका का शव बेडरूम में बेड के नीचे पड़ा मिला ,जबकि हर्ष का शव बाथरूम में मिला। रुचिका के पति ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर नौकर मुकेश को गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, लाजपत नगर-1 इलाके में एक महिला रुचिका (42) और उसके बेटे कृष (14) के शव उनके घर से बरामद हुए। संदिग्ध घरेलू सहायक को पकड़ लिया गया है। शुरुआती जांच के अनुसार, घरेलू सहायक ने खुलासा किया है कि रुचिका ने उसे डांटा था, और इसी वजह से उसने उनकी हत्या कर दी। आगे की जांच जारी है।

डीसीपी साउथ ईस्ट, हेमंत तिवारी ने बताया कि बुधवार रात 9.43 बजे रुचिका के पति कुलदीप (44) ने पुलिस को कॉल कर बताया था कि उनकी पत्नी और बेटा उनकी कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं। दरवाजा बंद है और गेट और सीढ़ियों पर खून के धब्बे हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जबरन गेट खोला गया। घर के अंदर रूचिका और उसके बेटे की लाश मिली।
विज्ञापन

रूचिका अपने पति के साथ लाजपत नगर मार्केट में गारमेंट की दुकान चलाती थी। वहीं, उनका बेटा कृष कक्षा 10वीं का छात्र था। मुख्य आरोपी मुकेश ( 24) जो अमर कॉलोनी में रहता है। वह गारमेंट की दुकान पर ड्राइवर/शॉप-हेल्पर का काम करता है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें