फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री से बदबू के बाद जो दिखा वो हैरानी भ्ारा था

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर चौबीस इंडस्ट्रियल क्षेत्र स्थित एक मोटर फैक्ट्री में चौकीदार सहित एक अज्ञात युवक की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। मंगलवार को दोनों शव फैक्ट्री के दूसरे तल पर चौकीदार के कमरे में मिले।
विज्ञापन


हालत देख कर लग रहा है कि हत्या कम से कम दो दिन पहले हुई होगी। फैक्ट्री मालिक की तहरीर पर मुजेसर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। दूसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
 
सेक्टर-21 निवासी जसप्रीत सिंह की सेक्टर-24 औद्योगिक क्षेत्र में इलेक्ट्र्रिक मोटर बनाने की फैक्ट्री है। इसमें मिलिंद (42) नाम का नेपाली व्यक्ति 18 साल से चौकीदारी और हेल्पर का काम कर रहा था।
विज्ञापन

कमरे में मिली दो लाशें

वह फैक्ट्री में ही द्वितीय तल पर एक कमरे में रहता था। मंगलवार को काम पर आए फैक्ट्री कर्मियों ने सड़न और बदबू की शिकायत की। सफाई करने के लिए खोजबीन शुरू हुई तो द्वितीय तल पर कमरे में मिलिंद और लगभभग 25 साल के एक अन्य युवक का शव पड़ा पाया।

दोनों के शरीर पर चोट और घाव थे। फैक्ट्री मालिक जसप्रीत ने पुलिस को सूचना दी। फैक्ट्री में काम करने वाले मिलिंद के साथ वाले युवक को नहीं पहचान सके। एसएचओ मुजेसर राजेंद्र सिंह ने बताया कि पहली नजर में दोनों की हत्या किया जाना लग रहा है।

शवों की खस्ता हालत से लगता है कि हत्या दो दिन पहले हुई होगी। फिलहाल पोस्टमॉर्टम के लिए शव पीजीआई रोहतक भेज दिए गए हैं। मिलिंद के परिजनों को सूचना दे दी गई है, जबकि दूसरे मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

आपसी मारपीट में नहीं दूसरों ने ली जान

कुछ लोगों का मानना है कि दोनों की आपस में लड़ाई हुई। इसमें धारदार हथियार से हमला कर दोनों ने एक-दूसरे की जान ली होगी। यदि ऐसा था तो दोनों शवों के पास हथियार बरामद होने चाहिए थे।

घटनास्थल पर कोई भी हथियार नहीं मिला है। इससे अंदाज लगाया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे फरार हुए। माना जा रहा है कि हत्या किसी जान पहचान वाले ने ही की है क्योंकि फैक्ट्री के अंदर आने और बाहर जाने के रास्ते में कहीं भी विरोध या संघर्ष के निशान नहीं मिले।

घटना के समय खाना बनाने की तैयारी की जा रही थी, चूल्हे पर अधपकी दाल और कटी हुई सब्जी भी रखी थी। फोरेंसिक टीम ने मौके पर से फिंगर पि्रंट के नमूने उठाए हैं।

मिलिंद के साथ जिस युवक का शव मिला है, उसे फैक्ट्री में पहले कभी नहीं देखा गया था। युवक मिलिंद के पास कैसे पहुंचा और क्या हुआ, जो दोनों की हत्या कर दी गई। पुलिस का मानना है कि युवक की शिनाख्त होने के बाद कुछ और नई जानकारियां हासिल होंगी, इससे हत्यारों तक पहुंचना आसान होगा। फिलहाल मिलिंद के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें