फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में डबल मर्डर: युवक ने पत्नी-सास को उतारा मौत के घाट, कैंची से की हत्या; बेटे के बर्थडे पर हुआ था विवाद

Sat, 30 Aug 2025 07:36 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मृतकों की शिनाख्त 65 साल की कुसुम सिन्हा और 34 साल की प्रिया सहगल के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के रोहिणी स्थित केएन काटजू मार्ग इलाके घरेलू झगड़े में एक युवक ने अपनी पत्नी और उसकी मां की कैंची से हमला कर हत्या कर दी। मृतकों की शिनाख्त 65 साल की कुसुम सिन्हा और 34 साल की प्रिया सहगल के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

शुरुआती जांच में पता चला कि 28 अगस्त को प्रिया के बेटे का जन्मदिन था। कुसुम समारोह में शामिल होने के लिए बेटी के घर गई थी। वहां उपहारों के आदान-प्रदान को लेकर प्रिया और उसके पति योगेश के बीच विवाद हो गया था। मामले को सुलझाने के लिए कुसुम अपनी बेटी के घर रुक गई थी। 
विज्ञापन

शनिवार को काफी फोन करने पर जब कुसुम ने फोन नहीं उठाया तो दोपहर में उनका बेटा मेघ सिन्हा अपने जीजा के घर पहुंचा। जहां दरवाजा बाहर से बंद था और वहां खून के धब्बे थे। उसने अन्य लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर गया। जहां दोनों मृत पड़े थे। उसके जीजा बेटे को लेकर भागा हुआ था। जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें