फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद बिहार से दौड़ी डबल डेकर, राजनाथ ने दिखाई हरी झंडी

Sun, 26 Apr 2015 08:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आनंद विहार टर्मिनल से लखनऊ जंक्शन के बीच चलने वाली डबल डेकर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का रविवार को शुभारंभ किया गया। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रेल मंत्री सुरेश प्रभु व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने ट्रेन को  हरी झंडी दिखाई। ये सप्ताह में दो-दो दिन दोनों दिशाओं से चलेगी।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह यह सेवा शुरू करने के लिए रेलवे की सराहना की। साथ ही ट्रेन को दैनिक आधार पर आनंद विहार टर्मिनल की जगह नई दिल्ली स्टेशन से चलाए जाने की संभावनाओं पर विचार करने का सुझाव दिया। सुरेश प्रभु ने कहा कि डबल डेकर कोच का निर्माण रेलवे के लिए बड़ी उपलब्धि है।

इसके कोच के आकार (लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई व भार) को रेल पुलों, विद्युत लाइन की तारों, टनल, प्लेटफार्म आदि के अनुकूल बनाने की चुनौती थी। लिहाजा, इसके कोच के डिजाइन में मामूली परिवर्तन किया गया। इसमें अन्य शताब्दी कोच में उपलब्ध 78 सीट की जगह 120 यात्रियों के बैठने की क्षमता उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन


रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि डबल डेकर ट्रेन का किराया शताब्दी से भी कम है। सिर्फ इसमें पेंट्री की सुविधा नहीं दी गई है। इसे जीपीआरएस सिस्टम से लेस किया गया है। यात्रियों को ट्रेन के रफ्तार के अलावा पहले से ही स्टेशन आने की जानकारी मिल पाएगी।

उन्होंने बताया कि कोच स्टेनलेस स्टील से निर्मित होने के कारण इसका भार भी अपेक्षाकृत कम है।  सुरक्षा की दृष्टि से भी इन डिब्बों को इस प्रकार डिजाइन किया गया है, ताकि वे किसी विपरीत स्थिति में एक-दूसरे पर न चढ़ें। उन्होंने न्यूनतम दरों पर सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। इस मौके पर संसद सदस्य महेश गिरी सहित विधायक ओम प्रकाश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें