फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 दिनों में तीसरी बार ATM केबिन में लगी आग

Sun, 26 Apr 2015 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में 18 दिनों के भीतर रविवार को तीसरी बार एटीएम केबिन में आग लग गई। हालांकि इस बार आग एटीएम मशीन तक नहीं पहुंच सकी, मगर इससे पूर्व सेक्टर-63 में एसबीआई के दो एटीएम मशीन व एक कैश डिपाजिट मशीन और सेक्टर 15 में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम मशीन पूरी तरह जल कर क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन


सेक्टर-1 स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम केबिन में लगे एसी में रविवार शाम साढ़े चार बजे अचानक शॉट सर्किट हो जाने से आग लग गई। आग लगने की सूचना सुरक्षागार्ड ने फौरन पुलिस व फायर विभाग को दी।

सूचना पा कर मौके पर दमकल की दो गाड़ी पहुंची और आधे घंटे के भीतर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। एफएसओ सुशील कुमार ने बताया कि सही वक्त पर आग पर काबू पा लिया गया जिससे एटीएम मशीन तक आग की लपटे नहीं पहुंच सकी थी।
विज्ञापन


वहीं अगर आग फैल जाती तो एसबीआई एटीएम केबिन के ठीक बगल में एचडीएफसी बैंक है जिससे बड़ी घटना हो सकती थी। इस घटना में केबिन व बाहर लगे बोर्ड, कुछ अन्य समान जल कर राख हो गए। वहीं किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें