फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मधुबन चौक पर नवंबर अंत तक तैयार होगा डबल डेकर एफओबी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेड और मैजेंटा लाइन के यात्रियों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी, नीचे से पैदल राहगीरों के लिए अलग रास्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो


नई दिल्ली। मधुबन चौक पर रेड और मैजेंटा लाइन के यात्रियों को सीधे जोड़ने वाला स्काईवॉक-कम-डबल डेकर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) नवंबर के अंत तक तैयार हो जाएगा। करीब 9.6 करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से बनाए जा रहे एफओबी का करीब 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसे 30 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
एफओबी के तैयार होने के बाद यात्रियों को रेड लाइन के मधुबन चौक स्टेशन से मैजेंटा लाइन के स्टेशन तक पहुंचने के लिए सड़क पार नहीं करनी पड़ेगी। दोनों स्टेशनों के बीच करीब 250 मीटर की दूरी है। फिलहाल यात्रियों को एक स्टेशन से बाहर निकलकर व्यस्त सड़क पार करने के बाद दूसरे स्टेशन में प्रवेश करना पड़ता है।
विज्ञापन

डबल डेकर एफओबी का ऊपरी हिस्सा मेट्रो यात्रियों के लिए होगा। करीब 183 मीटर लंबे इस संलग्न कॉरिडोर के जरिये यात्री पेड एरिया के भीतर रहते हुए दोनों लाइनों के बीच इंटरचेंज कर सकेंगे। मधुबन चौक मार्च में इंटरचेंज स्टेशन बना था। आठ मार्च को मैजेंटा लाइन के जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मार्ग कॉरिडोर के दीपाली चौक-मजलिस पार्क खंड के उद्घाटन के बाद यहां दोनों लाइनों की कनेक्टिविटी शुरू हुई थी।
एफओबी के निचले हिस्से को आम पैदल राहगीरों के लिए तैयार किया जा रहा है। रिठाला रोड की ओर करीब 185 मीटर और आउटर रिंग रोड की ओर करीब 64 मीटर लंबा पैदल मार्ग बनाया जा रहा है। इससे मधुबन चौक पर राहगीरों को बिना सड़क पार किए सुरक्षित आवाजाही की सुविधा मिलेगी। रोहिणी कोर्ट की ओर जाने वाले लोगों को भी दोनों मेट्रो स्टेशनों से सीधा पैदल संपर्क मिल सकेगा।
विज्ञापन

650 टन स्टील, 30 हजार से ज्यादा बोल्ट
पूरी संरचना प्री-इंजीनियर्ड भारी स्टील से तैयार की जा रही है। इसमें करीब 650 मीट्रिक टन स्ट्रक्चरल स्टील और 30,104 बोल्ट का इस्तेमाल होगा। एफओबी के दोनों स्तर छह मीटर चौड़े होंगे। यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए मुख्य निर्माण कार्य देर रात किया जा रहा है। डीएमआरसी के मुताबिक, परियोजना से मधुबन चौक जैसे व्यस्त जंक्शन पर सुरक्षित पैदल कनेक्टिविटी के साथ मेट्रो इंटरचेंज भी आसान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें