शहर में कुछ भी गड़बड़ हो तो पहला आरोप पुलिस की ड्यूटी को लेकर उठता है। पुलिसवाले की अगर पिटाई भी हुई तो लोग गलती भी पुलिस पर थोंपते है। दिल्ली में यह आम बात है।
यूके की कंपनी ने पुलिस को उन आरोपों से बचाने और अपनी बात सबूतों के साथ रखने के लिए एक खास तरह का वीडियो कैमरा तैयार किया है। रिवील नाम का इस वीडियो कैमरे को पुलिस ड्यूटी के दौरान इस्तेमाल करके सामने वाले की हरकत को रिकॉर्ड कर सकती है।
इस डिवाइस को हैदराबाद पुलिस प्रयोग में ला रही है अब कंपनी की कोशिश दिल्ली पुलिस के साथ जुड़ने की है। प्रगति मैदान में चल रहे पुलिस एक्सपो में यह कैमरा मौजूद है।