फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: ट्रांसपोर्टर के 40 लाख रुपये और दो किलो सोने के जेवर लेकर नौकर फरार

Sun, 05 Jul 2020 03:30 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्टर के घर से दो नौकर 40 लाख रुपये और करीब दो किलो सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। ट्रांसपोर्टर और उनकी पत्नी घर पहुंचे तो घटना का पता चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों नौकरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उनके परिजनों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


सिहानी गेट थाना क्षेत्र के पटेल नगर सेकंड में रहने वाले नरेश जैन शहर के बड़े ट्रांसपोर्टर हैं। उनका कहना है कि गत दो जुलाई को वह अपने ऑफिस चले गए जबकि पत्नी मीतू जैन किसी काम से शामली गई थीं। उस दौरान दोनों नौकर घर में ही थे। 

दोपहर के वक्त नौकर उनका खाना लेकर नहीं आए तो करीब दो बजे वह खुद ही घर पहुंच गए। घर के सारे दरवाजे और अलमारी खुली हुई थी। अलमारी में रखा सारा सामान गायब था। दोनों नौकर भी नदारद मिले। बाद में पता चला कि दोनों नौकर ही घर में रखा कैश और जेवरात लेकर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


मालिक के वफादार नौकरों ने किया विश्वासघात
पुलिस के मुताबिक ट्रांसपोर्टर के घर पर अशोक पाठक करीब आठ साल और वीरभान यादव करीब पांच साल से नौकरी करते थे। दोनों नौकर अपने मालिक के प्रति पूरी तरह वफादार थे। ट्रांसपोर्टर व उनका परिवार पूर्व में भी कई बार दोनों नौकरों के हवाले घर को छोड़कर बाहर जा चुका है। लेकिन इस बार उन्हीं वफादार नौकरों ने विश्वासघात कर दिया।

एसएचओ सिहानी गेट दलीप सिंह बिष्ट ने कहा कि ट्रांसपोर्टर की तहरीर पर दोनों नौकरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को ही उन्होंने करीब 40 लाख रुपये कैश व डेढ़ से दो किलो सोने के जेवरात चोरी होने की बात बताई है। दोनों नौकरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें