दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक सीनियर सिटीजन नागरिक के घर से उनके नौकर ने ही 3.5 लाख रुपये चुरा लिए। मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने आरोपी 23 वर्षीय घरेलू सहायक तिलकराम को जम्मू से गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक सीनियर सिटीजन नागरिक के घर से उनके नौकर ने ही 3.5 लाख रुपये चुरा लिए। मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने आरोपी 23 वर्षीय घरेलू सहायक तिलकराम को जम्मू से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव के अनुसार शिकायतकर्ता टैगोर पार्क निवासी आर्टी जायसवाल (66) ने बताया कि 14 मार्च की शाम उनके घर से 3.5 लाख रुपये चोरी हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके नौकर तिलकराम ने चोरी करने के बाद तुरंत फरार हो गया। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई छापे मारकर आरोपी का पता लगाया। पुलिस ने ट्रैक कर जम्मू शहर के भीड़भाड़ वाले बाजार से 19 मार्च को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में तिलकराम ने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपी ने चोरी की राशि का एक हिस्सा व्यक्तिगत खर्चों जैसे शराब और अन्य गतिविधियों पर खर्च किया, जबकि लगभग 1.04 लाख रुपये अपने बैंक खाते में जमा किए। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.17 लाख रुपये नकद बरामद किए। बैंक खाते में जमा राशि को भी ट्रेस करके फ्रीज कर दिया गया है।