फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल गर्ल बनाने के लिए कर दी शर्मनाक हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल के पास से अगवा दो माह की बच्ची को पुलिस ने अजमेरी गेट से बरामद करने के साथ अपहर्ता सोनू (31) को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सोनू बच्ची की मां को देह व्यापार में धकेलना चाहता था। नाकाम होने पर उसने बच्ची को अगवा कर मां पर दबाव बनाना चाहा। जानकारी के मुताबिक 35 साल की महिला अपने तीन बेटे और दो बेटी के साथ गांधी मार्केट इलाके में रहती है।

महिला के पति की दो साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से वह एक अन्य व्यक्ति के साथ रह रही थी। बृहस्पतिवार को वह अपनी दो माह की बच्ची को लेकर लोक नायक अस्पताल जा रही थी। गांधी मार्केट ट्रैफिक लाइट के पास उसका परिचित रिक्शा चालक सोनू (31) उसके हाथ से बच्ची को छीनकर फरार हो गया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

दो महीने से रह रही थी सोनू के साथ

महिला ने तुरंत घटना की शिकायत लोकनायक अस्पताल चौकी में की। उसने बताया कि गत दो माह से वह सोनू के साथ रह रही थी। सोनू उस पर देह व्यापार का दबाव बना रहा था।

लेकिन उसके मना करने पर उसने बच्ची को अगवा कर उसे बेचने की धमकी दी थी। पुलिस ने तुरंत अपहरण का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू की।

पुलिस ने सोनू के कई ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन वह नहीं मिला। शुक्रवार सुबह छह बजे चौकी प्रभारी देवेंद्र कौशिक को जानकारी मिली कि सोनू अजमेरी गेट इलाके में आ रहा है। पुलिस ने वहां पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया और उसके पास से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें