फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरों से घातक हुए कुत्ते, 40 को उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरों से ज्यादा कुत्ते खूंखार होने लगे हैं। इसकी बानगी नगीना खंड के गांव नांगल में देखने को मिली। यहां दर्जनभर गरीब परिवारों की करीब 40 बकरियां बीते सप्ताह में कुत्तों का भोजन बन चुकी हैं।
विज्ञापन


एक परिवार की रात में आधा दर्जन खूंखार कुत्तों ने 28 बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से बकरियों को जमीन में दबाया।

अरावली से सटे गांव नांगल मुबारिकपुर, नांगल साबत व घागस में अक्सर कुत्ते पहाड़ियों में मांस की तलाश में घुमते रहते हैं। वहां उन्हें मरे हुए पशुओं व अन्य प्रकार का मांस मिल जाता है।

कुछ दिनों से मेवात में पशु तस्करी और गोकशी पर लगाम लगने से कुत्तों को भी भूखा सोना पड़ रहा है। तंग आकर देशी कुत्तों ने पहाड़ों के नजदीक बने गिदावड़ों पर रात में हमला करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

खून में लथपथ मिलीं 28 बकरियां

इसी सप्ताह नांगल मुबारिकपुर गांव के ग्रामीण अयूब उर्फ भोड़ा पुत्र रहमान ने करीब 60 बकरियां पाल रखी हैं। उनमें से 28 बकरी के बच्चों को दर्जनों कुत्तों ने झुंड में रिवाडे़ में घुसकर भोजन बना लिया।

देखते ही देखते 18 बकरी के बच्चे व 10 बकरी मौत के घाट उतार दी। अयूब ने बताया कि लंबे समय से बकरी पालन का काम करता आ रहा है।

इस घटना का पता तब चला, जब बकरियों का दूध निकालने के लिए रिवाडे़ में गया। वहां गिनती की 28 बकरी खून में लथपथ पड़ी मिली। कुत्ते बैठकर उनका मांस खाने में लगे हुए थे।

गांव के असलम पुत्र नूर मोहम्मद की दो दिन पहले तीन बकरियों को कुत्तों ने मार डाला। इसके अलावा जैकम पुत्र लल्लू की 4 बकरी, अकबर पुत्र असर खां की दो बकरियां कुत्तों का निवाला बनी।
विज्ञापन

गांव वालों को हुआ लाखों का नुकसान

गांव घागस के सीलूराम की एक, कुतबुद्दीन की एक, सलीम की एक, भजनलाल की एक, जुम्माराम की एक बकरी व इसमाईल का एक कटड़ा खूंखार कुत्तों का खाना बन चुका है। यह घटनाऐं रात के समय हो रही है।

लोगों ने पुष्टि करते हुए बताया कि लाखों का नुकसान अब तक ग्रामीणों का हो चुका हैं। नांगलमुबारिकपुर के अयुब, असलम, जैकम, अकबर ने नुकसान की भरपाई करने की गुहार जिला प्रशासन से लगाई है।

गांव के सरपंच त्रिलोकचंद, पूर्व सरपंच आस मोहम्मद, पंचायत मैंबर सरसमल व सरीफ, जुम्माराम चौकीदार, इसमाईल, शेरू ने बताया कि खूंखार कुत्तों को यहां से पकड़कर दूसरे स्थानों पर छोड़ा जाए। जिससे गांव वालों को खूंखार कुत्तों से छुटकारा मिल सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें