फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों पर कुत्तों ने किया हमला: एक मासूम को दो जगह काटा, सोसायटी में काफी देर चला हंगामा, पहले भी हुआ था विरोध

Fri, 06 Oct 2023 03:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाज़ियाबाद

सार

घटना में सोसायटी निवासी हिमांशु शर्मा के बेटे स्वास्तिक शर्मा को कुत्तों ने दो जगह काट लिया। साथ में खेलने अन्य बच्चों ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी तो देर रात हंगामा शुरू हो गया। 
 
विज्ञापन
घायल बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन की गुलमोहर सोसायटी के सेंट्रल पार्क में खेल रहे बच्चों पर गुरुवार शाम कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। जिसमें सोसायटी निवासी हिमांशु शर्मा के बेटे स्वास्तिक शर्मा को कुत्तों ने दो जगह काट लिया। साथ में खेलने अन्य बच्चों ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी तो देर रात हंगामा शुरू हो गया। 

विज्ञापन


इसके बाद परिजन कुत्ते को पालने वाली महिला के घर पहुंचे और विरोध जताया। इस पर महिला ने परिजनों पर अभद्रता का आरोप लगाया। सूचना पर नंदग्राम थाने से पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझ कर मामला शांत कराया। इसके बाद भी जब मामला शांत नहीं हुआ तो समिति के लोगों ने नंद ग्राम थाने पहुंचकर महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार को हिमांशु शर्मा अपने बेटे को लेकर अस्पताल गए जहां उसका उपचार किया गया। मामले में पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

बच्चों ने किया था पैदल मार्च
गुलमोहर गार्डन सोसायटी में पहले भी कुत्तों के काटने का मामला सामने आ चुका है। पिछले महीने समिति के बच्चों ने कुत्तों के खिलाफ पैदल मार्च किया था। सोसायटी निवासी डॉक्टर नीतिका शुक्ला का कहना है कि आवारा कुत्तों की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। कुछ पशु प्रेमियों की  हठ धर्मिता की वजह से यह समस्या बढ़ गई है। पिछले दो महीने में समिति के चार-पांच बच्चों को कुत्ते काट चुके हैं। कुत्तों के लिए टाइप फीडिंग पॉइंट से अलग हटकर खाना पीना दिया जाता है। विरोध करने पर पशु प्रेमी धमकी देते हैं। 
विज्ञापन


केडीपी ग्रैंड समान में भी बुजुर्ग पर कुत्ते ने किया हमला
राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी ग्रैंड समान सोसायटी में गुरुवार की शाम वॉक कर रहे एक बुजुर्ग पर कुत्ते ने हमला किया। थोड़ी ही दूर पर मौजूद एओए अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने बुजुर्ग को कुत्ते से बचाया। चौधरी का कहना है कि सोसायटी में 40 50 कुत्ते हो गए हैं। नगर प्रशासन की ओर से कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। यह समस्या पूरे राजनगर एक्सटेंशन की सोसायटी में हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें