खुर्जा तहसील क्षेत्र के जावल गांव की गोशाला के दो तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें कुत्ते पशु अवशेष को नोच कर खा रहे हैं। इसको लेकर गोशाला व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। एसडीएम ने नायब तहसीलदार को जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जमीन में खोदे गए गड्ढों में मृत पशु और उनके अवशेष पड़े हुए हैं, जिनको कुत्ते आकर नोच कर खा रहे हैं। अन्य वायरल वीडियो में गोशाला में खड़े ग्रामीण अपना आक्रोश भी जाहिर कर रहे हैं। इसको लेकर अन्य लोग अलग-अलग टिप्पणी कर रहे हैं। एसडीएम प्रतीक्षा पांडे का कहना है कि वीडियो की जानकारी मिली थी, जिसके बाद मौके का निरीक्षण कराया गया। जहां पर सफाई व्यवस्था पाई गई, ऐसे में वायरल वीडियो के मामले में नायब तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए गए।