फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शकों की मांग पर शुरू हुआ डॉग शो

Tue, 25 Nov 2014 07:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रगति मैदान में आयोजित व्यापार मेले में आने वाले दर्शकों के लिए खुशखबरी है कि उन्हें अब डॉग शो देखने को मिलेगा। आर्मी के डॉग शो तो नहीं, मगर दर्शकों को सीमा सुरक्षा बल और सीआईएसएफ के ट्रेंड डॉग्स के करतब देखने को मिलेंगे। दर्शकों की मांग पर आईटीपीओ ने एसएसबी और सीआईएसएफ को डॉग शो के लिए मना लिया है।
विज्ञापन


शॉपिंग के बाद दर्शक डिफेंस पवेलियन के पीछे और हॉल नंबर 18 के सामने ग्राउंड में आर्मी के डॉग शो देखकर थकान उतारते थे। वर्षों से मेला घूमने आने वाले दर्शक यह शो जरूर देखते थे और उसी क्रेज के चलते दिन में सात से आठ शो भी आयोजित होते थे। दर्शकों की मांग पर सोमवार को एसएसबी ने डॉग शो आयोजित किया।

शो में आईटीपीओ की एमडी रीता मेनन मुख्य अतिथि रहीं। हजारों की भीड़ एक घंटे तक ग्राउंड में शो पर टकटकी लगाए रही। इसी बीच एसएसबी के डॉग ने शो किया, जिसमें सबसे पहले चीफ गेस्ट को मुंह में पकड़कर गुलदस्ता पेश किया। इसे दर्शकों ने बेहद सराहा। इसके बाद अपने ट्रेनर की आज्ञा का पालन करना, सीधे लेटना, आंख बंद कर चलना, बांहों से जंप करना, दो टांगों पर चलना, नमस्ते करना मुख्य रहा। कार्यक्रम में एसएसबी की बैंड टीम ने नए-पुराने गीतों की धुन सुनाई। आखिर में एसएसबी के जवानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।
विज्ञापन


व्यापार मेले में एंब्रान पावर बैंक पी-1000 स्टार लॉन्च किया। इस मौके पर कंपनी निदेशक अशोक राजपाल ने बताया कि प्रधानमंत्री के डिजिटल मिशन से प्रेरित होकर यह प्रोडक्ट लॉन्च किया गया है।

मेले में जूट से बने सामान बेहद खास हैं। दर्शकों को ये सामान 50 से लेकर हजारों की कीमत में उपलब्ध हैं। हरियाणा पवेलियन के बिल्कुल सामने हॉल नंबर-1 में जूट से निर्मित ईको फ्रेंडली काली और दुर्गा मां के अलावा गणपति के विभिन्न रूप समेत बाबा भोले का डमरू बजाता चित्र है। कोलकाता से आए सोबा सची बताते हैं कि इनको बनाने में काफी समय लगता है, लेकिन कीमत उतनी नहीं मिलती। यहां पर तीन हजार में मां की फोटो तो हजार रुपये में गणपति मिल जाएंगे।

मेले में स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहली बार स्वस्थ जांच शिविर का आयोजन करते हुए 70 हजार दर्शकों के स्वास्थ्य की जांच का टारगेट रखा था। मंत्रालय का टारगेट बिजनेस डेज में ही पूरा हो गया। अभी तक मेले में डेढ़ लाख से अधिक दर्शकों ने स्वास्थ्य जांच करवाई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें