फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते नोंच रहे थे उसे, कूड़े के ढेर पर मिला बच्ची का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीओ के पास दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर कूड़े की ढेर पर एक ढाई साल की बच्ची का शव मिला। शव को कुत्ते नोंच रहे थे। जिसे देख एक शख्स ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को आशंका है कि बच्ची की मौत हो जाने के बाद उसे यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस आसपास के रैन बसेरों में जाकर बच्ची के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है।

पुलिस उपायुक्त परमादित्य ने बताया कि सुबह 11 बजे किसी शख्स ने कूड़े के ढेर पर एक बच्ची के शव होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस को उस शख्स ने बताया कि शव को कुत्ते खींच रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

बच्ची की उम्र करीब ढाई साल है, उसके शरीर पर कपड़े थे

पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में कर लिया। पुलिस के मुताबिक बच्ची की उम्र करीब ढाई साल है। उसके शरीर पर कपड़े थे। शव को देखने से वह दो तीन दिन पुराना लग रहा है।

पुलिस को आशंका है कि बच्ची की मौत होने के बाद उसके शव को यहां फेंका गया है। पुलिस यह भी आशंका जताई है कि बच्ची की मौत ठंड की वजह से भी हो सकती है। हालांकि पुलिस बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की बात से इंकार नहीं कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इस बात की पुष्टि हो पाएगी। पुलिस डीडीयू मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है। साथ ही आस पास के घरों और रैन बसेरों में बच्ची की पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है। फिलहाल बच्ची की पहचान नहीं हो पाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें