फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर गूगल को मिली अपनी दुल्हनियां, मेहमानों की लिस्ट तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिसंबर में ‘गूगल’ की शादी हो जाएगी। तैयारियां जोरों पर हैं। परिवार वाले मेहमानों की लिस्ट फाइनल करने में लगे हैं। वैशाली सेक्टर-5 में रहने वाले छह साल के डॉगी गूगल की शादी वैशाली की ही गुगली से होगी। शानदार दावत का इंतजाम भी होगा।
विज्ञापन


वैशाली सेक्टर-5 स्थित कावेरी मार्ग में रहने वाली राजरानी अपने बीगल ब्रीड के डॉगी गूगल की शादी करने जा रही हैं। गूगल के लिए राजरानी ने वैशाली में ही दुल्हन तलाश ली है।

इस डॉग कपल की शादी की तैयारियां दिवाली के बाद शुरू कर दी जाएंगी। पहले दोनों की सगाई होगी, अंगूठी की जगह एक-दूसरे को लॉकेट पहनाएंगे।

बीगल ब्रीड का है गूगल

राजरानी बताती हैं कि गूगल घर के सदस्य की तरह है। काफी दिन से दुल्हन तलाश रहे थे, जो अब पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद गूगल की दुल्हन का नाम गुगली रखेंगी।

परिवार के सदस्य संजय पंडित बताते हैं कि गूगल के लिए एसी बेडरूम है। उसके स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखा जाता है। हर महीने हेल्थ चेकअप होता है।

शादी के लिए कार्ड भेजकर रिश्तेदारों को बुलाएंगे। बता दें कि कुछ माह पहले गूगल खो गया था। राजरानी ने गूगल को ढूंढने के लिए 50 हजार रुपये का इनाम रखा था।
विज्ञापन

जापान में होती है पेट्स की शादी

गूगल बीगल ब्रीड का डॉगी है। दिल्ली एनसीआर में इसके छह माह से एक साल के डॉगी की कीमत 21 हजार से 35 हजार के बीच है।

शायद आपको विश्वास नहीं हो लेकिन जापान ऐसा देश है जहां पेट्स की शादी कराई जाती है। डॉगी की शादी के साथ ही उनके लिए टुक्सेडो और गाउन बनते हैं।

इतना ही नहीं ब्राइडल पार्टी भी दी जाती है। स्पेन में भी डॉगी की शादी धूमधाम से रचाई जाती है। जापान में तो डॉगी के लिए महंगे रेस्टोरेंट है, जहां आपको तभी प्रवेश मिलेगा, जब आपके पास अपना पेट्स हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें