आनंद विहार की पॉश कॉलोनी सूर्य निकेतन में एक कुत्ते की कार से कुचल कर मरने के मामले में 12 लोगों ने केस दर्ज कराया है। जिस घर के सामने उसका शव मिला है, पड़ोसियों ने उसी घर के मालिक पर कुत्ते को जान बूझकर कार से कुचलने का आरोप लगाया है।
घटना के बाद पड़ोसियों की भीड़ आरोपी के घर के बाहर इकट्ठा हो गई। आरोपी ने पड़ोसियों को देख लेने की धमकी देकर भगा दिया। मामले की सूचना पुलिस व पशुओं के लिए काम करने वाले एक एनजीओ को दी गई।
दो पड़ोसियों व एनजीओ के 10 लोगों समेत 12 लोगों की शिकायत पर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता राहुल कपूर व विनोद दुबे सूर्या निकेतन में रहते हैं।