फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो के सामने कूदकर कुत्ते ने तोड़ा दम, मचा हड़कंप

Sun, 29 Jul 2018 10:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर सीआईएसएफ के जवानों की लापरवाही के चलते तीस हजारी मेट्रो स्टेशन के पास एक कुत्ता मेट्रो ट्रैक तक पहुंच गया। कुत्ता मेट्रो की चपेट में आ गया। हादसे में कुत्ते के शरीर का आधा हिस्सा कटकर ट्रेन के साथ घिसटता हुआ कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन तक पहुंच गया। 
विज्ञापन


वहां जब यात्रियों ने ट्रैक पर मांस का लोथड़ा देखा तो खलबली मच गई। लोगों को लगा कि कोई इंसान मेट्रो की चपेट में आ गया। इसके बाद मामले की सूचना मेट्रो पुलिस को दी गई।      

दिल्ली मेट्रो पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात की है। एक कुत्ता तीस हजारी मेट्रो स्टेशन और पुल बंगश के बीच ट्रैक पर पहुंच गया। स्टेशन स्टाफ और सीआईएसएफ कर्मियों को कुत्ते के ट्रैक पर पहुंचने की भनक तक नहीं लगी। 
विज्ञापन


रात में ट्रैक पर अंधेरा होने के कारण कुत्ता मेट्रो की चपेट में आ गया। ट्रेन तीस हजारी स्टेशन से कश्मीरी गेट पहुंची तो वहां यात्रियों ने ट्रैक पर मेट्रो के आगे मांस का लोथड़ा देखा। स्टेशन पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। 
विज्ञापन

ट्रेन के साथ घिसटकर कुत्ते का आधा शरीर कश्मीरी गेट तक पहुंच गया था, जिसकी हालत बहुत खराब होने के कारण पहचानना मुश्किल था कि वह कुत्ते का कटा हुआ हिस्सा है।       

कुछ लोगों को लगा कि मेट्रो ट्रेन की चपेट में आकर बंदर मरा है। कुछ ने कहा कोई शख्स मेट्रो की चपेट में आया है। स्टेशन पर खलबली सी मच गई। मामले की सूचना मेट्रो पुलिस को दी गई। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक से आधे कटे हिस्से को हटाया। जांचने पर कुत्ते का आधा हिस्सा तीस हजारी मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैक पर साइड में पड़ा हुआ दिखा। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि कुत्ता कहां से मेट्रो ट्रैक तक पहुंचा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें