फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते ने पकड़वाया चोर, मालिक ने भगा दिया

Fri, 18 Sep 2015 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेनो के सफीपुर गांव में एक चोर घर में गेट कूदकर घुस गया तो घर के पालतू कुत्ते ने उसे कई जगह काट लिया और भौंक कर अपने मालिक को जगा दिया। मालिक ने चोर को कमरे में बंद कर दिया मगर चोर के साथी ग्रिल तोड़कर उसे छुड़ा ले गए। पीड़ितों की ओर से कोतवाली में घटना की शिकायत दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के सफीपुर गांव निवासी इंद्रजीत टाईगर परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने घर में कुत्ता पाल रखा है। बुधवार रात करीब 12 से 1 बजे के बीच एक चोर गेट फांदकर उनके घर में घुसा गया जिसे देख डॉगी उस पर झपट गया। चोर को कई जगह काटकर लहूलुहान कर दिया था।

चोर को देख डॉगी जोर जोर से भौंकने लगा। शोर सुनकर मकान मालिक बाहर निकलो तो देखा डर के मारे एक चोर कोने में दुबका था। उन्होंने शोर मचाकर परिजनों को जगाया और आरोपी की धुनाई कर कमरे में बंद कर दिया कि सुबह उसे पुलिस को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, चोर के अन्य साथियों ने मकान के उसी कमरे की विंडो-ग्रिल तोड़कर उसे छुड़ा लिया। सुबह उठे तो चोर गायब था। इस मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष नॉलेज पार्क संजय वर्मा का कहना है कि रात में ही सूचना दे दी जाती तो चोर को मौके पर ही पकड़ लिया जाता। मगर उक्त लोगों की लापरवाही का लाभ उठाकर चोर भाग गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें