छेड़छाड़ और बलात्कार की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए अब जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। इसको लेकर मिशन जागृति संस्था एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म तैयार कर रही है।
40 मिनट की इस फिल्म की शूटिंग बुधवार को सारन चौक पर की गई। फिल्म को सिनेमाघरों व स्कूल-कॉलेजों में दिखाया जाएगा। निर्देशक दिविज बहल ने बताया कि आखिरी शूटिंग रविवार को होगी।
अभी तक 20 मिनट की डॉक्यूमेंट्री तैयारी कर ली गई है। इसमें लोगों को जागरूक करने के लिए दिखाया गया है कि कैसे आम आदमी को अकेली लड़की की मदद करनी चाहिए।
डॉक्यूमेंट्री 40 मिनट की होगी, जिसमें अलग-अलग स्टोरी को दिखा कर जागरूक किया जाएगा। डॉक्यूमेंट्री में ऑटो ड्राइवर की भूमिका संस्था के संस्थापक प्रवेश मलिक निभा रहे हैं।