फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सरपंचों पर केस दर्ज करने के आदेश

Thu, 30 Jul 2015 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जिला उपायुक्त अशोक सांगवान ने दो गांवों के सरपंचों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। उपायुक्त के मुताबिक ऐसी सूचना मिली है कि कई सरपंच काम छिपाने के लिए पंचायत रिकॉर्ड को खुर्द-बुर्द कर रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसा करना पंचायती राज अधिनियम के विरुद्ध है। संबंधित सरपंच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिन दो गांवों के सरपंचों के खिलाफ उन्होंने केस दर्ज करने के लिए पुलिस को पत्र भेजा है उनमें ग्राम पंचायत सीलखो व नल्हड़ शामिल हैं।

सीलखो ग्राम पंचायत के सरपंच पर राज्य सरकार की ओर से विकास कार्यों के लिए जारी धनराशि में गड़बड़ी करने का आरोप है। जबकि गांव नल्हड़  के सरपंच ने पंचायत के रिकॉर्ड को खुर्द-बुर्द किया है।
विज्ञापन


सांगवान ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ऋषि कुमार व उप पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी को निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों की शिकायत मिलने के तुरंत बाद संबंधित सरपंच के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें