फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाकः डॉक्टरों की लापरवाही के चलते कटेगा महिला का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट दर्द होने पर इंजेक्शन लगवाने पहुंची बाग बटियारी निवासी सावित्री देवी (उम्र-42) के जीवन के साथ एमएमजी के डॉक्टरों ने बड़ा खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन


इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने अपनी जगह वहां मौजूद वार्ड ब्वॉय के मना करने पर भी उससे इंजेक्शन लगवाया। इंजेक्शन महिला की नस में लगने और नस डैमेज होने से अब हाथ काटने की नौबत आ गई है।

मामला बिगड़ने पर एमएमजी ने जीटीबी के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली जीटीबी, जीबी पंत, राममनोहर लोहिया और अर्बन अस्पताल ने इलाज से मना करने के साथ बाजू काटना ही आखिरी विकल्प बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस‌लिए म‌हिला गई थी इंजेक्शन लगवाने

शनिवार रात महिला के परिजनों ने एमएमजी में जमकर हंगामा भी किया था। महिला के बेटे अमित ने बताया कि उनकी मां की पित्त की थैली में पथरी है।

डॉक्टर ने सूजन कम होने पर ऑपरेशन करने और दर्द होने पर इंजेक्शन लगवाने की हिदायत दी। इसी के चलते आठ अक्तूबर की शाम साढ़े पांच बजे वे इमरजेंसी पहुंचे।

वहां मौजूद डॉक्टर ने खुद इंजेक्शन लगवाने की जगह वार्ड ब्वॉय से इंजेक्शन लगाने को कहा। एक बार इंजेक्शन लगाने में असफल रहने के बावजूद उससे ही फिर से इंजेक्शन लगाने का दबाव बनाया।

घर पहुंचने पर पूरा हाथ नीला पड़ गया। हालत बिगड़ने पर एमएमजी पहुंचे तो सीएमएस ने उन्हें जीटीबी के लिए रेफर कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें