नोएडा के सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में लापरवाही के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को आठ साल की एक बच्ची अपने पिता के साथ करीब दो घंटे तक इलाज के लिए अस्पताल में भटकती रही लेकिन महिला विभाग के डॉक्टर ने उसे नहीं देखा।
बच्ची के प्राइवेट पार्ट से रक्त स्राव हो रहा था। इमरजेंसी के डॉक्टरों ने दुष्कर्म का शक जताते हुए उसे महिला विभाग भेजा था।
सेक्टर- 62 के पास एक गांव की आठ साल की बच्ची को उसका पिता इलाज के लिए दोपहर करीब 12 बजे जिला अस्पताल लेकर आया था। प्राइवेट पार्ट से रक्त स्राव होने से बच्ची दर्द से कराह रही थी।
बच्ची की हालत को देखते हुए इमरजेंसी डॉक्टर ने खून रोकने का इंजेक्शन और आवश्यक कार्रवाई कर उसे महिला विभाग में रेफर कर दिया लेकिन बच्ची की हालत नहीं सुधरी।