उसने गंडासा लेकर पत्नी को दौड़ाया। इस बीच महिला अपनी बेटी को घर से लेकर निकल गई। वह सीधे अपने मायके पहुंची। डर की वजह से उसने उस दिन शिकायत नहीं दी। अगले दिन किसी तरह उसने पीसीआर कॉल की। बाद में अपना बयान दिया। पुलिस ने पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस के मुताबिक, 29 साल की महिला अपने पति के साथ मयूर विहार फेज-3 में रहती है। इसका पति पूर्वी दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में था। इनके यहां दो साल की एक बेटी है। परिजनों से बातचीत के बाद 12 जून को पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।