फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida : सफदरजंग अस्पताल की डॉक्टर को पालतू कुत्ते ने काटा, मालिक पर धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Sun, 26 Nov 2023 05:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

महिला चिकित्सक का कहना है कि उनकी हाल ही में शादी होने वाली है। ऐसे में वह चेहरे पर हुए दाग से परेशान हैं। मामले में महिला डॉक्टर की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर।39 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में सेक्टर-46 स्थित गार्डेनिया ग्लोरी सोसाइटी में पालतू कुत्ते ने सफदरजंग अस्पताल की महिला डॉक्टर के चहरे पर काट लिया। इससे उनके चेहरे पर काटने के निशान बन गए हैं। महिला चिकित्सक का कहना है कि उनकी हाल ही में शादी होने वाली है। ऐसे में वह चेहरे पर हुए दाग से परेशान हैं। मामले में महिला डॉक्टर की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर।39 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


सोसाइटी निवासी सफदरजंग अस्पताल की चिकित्सक डॉ.अन्विता विनीत ने पुलिस से शिकायत की है कि 20 नवंबर की सुबह फ्लैट की तरफ जा रही थीं। तभी पालतू कुत्ते ने उनके ऊपर हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से चेहरे से खून निकलने लगा और धब्बा बन गया है। अस्पताल में इलाज कराया तो चिकित्सकों ने कहा कि एक साल तक चेहरे के धब्बों का इलाज कराना होगा। 

महिला चिकित्सक का कहना है कि हाल ही उनकी शादी होने वाली है। कुत्ते के काटने से चेहरे पर हुए दाग से वह परेशान हैं। शिकायत के मुताबिक पालतू कुत्ता सोसाइटी में रहने वाले ऋषभ चौधरी का है। कुत्ते का नोएडा प्राधिकरण में रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


कुत्ते के मालिक पर धमकी देने का आरोप 
महिला चिकित्सक का आरोप है कि कुत्ते का मालिक इस घटना के बाद घर पर आया और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने की धमकी दी। इसके बाद किसी दूसरे व्यक्ति से फोन करवा कर भी उसने धमकी दिलवाई।

इससे पहले कुत्ते के मालिक ने कहा था कि इस घटना में हुए नुकसान का भरपाई वह कर देगा। लेकिन इसके बाद से वह महिला चिकित्सक का फोन नहीं उठा रहा है और व्हाट्सएप मैसेज का जवाब भी नहीं दे रहा है। इलाज में अब तक महिला चिकित्सक के 30 हजार रुपए खर्च हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें