फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में छात्र ने 13वीं मंजिल से लगाई छलांग: डॉक्टर पिता मेड के मर्डर केस में जेल बंद; बाहर बेटे ने दी जान

Sat, 21 Nov 2026 05:53 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमर कॉलोनी में घरेलू सहायिका मीना हलधर की हत्या के मामले में जेल में बंद डॉक्टर मनीष गुप्ता के 19 वर्षीय बेटे पार्थ की रोहिणी में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, वह सेक्टर-32 की एक निर्माणाधीन इमारत की 13वीं मंजिल से गिरा था। परिजनों ने बताया कि पिता की गिरफ्तारी के बाद से वह मानसिक तनाव में था। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
डॉक्टर के बेटे ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के अमर कॉलोनी में घरेलू सहायिका मीना हलधर की हत्या के मामले में जेल में बंद डॉक्टर मनीष गुप्ता के 19 वर्षीय बेटे पार्थ गुप्ता ने खुदकुशी कर ली। लॉ के फर्स्ट ईयर के छात्र पार्थ ने रोहिणी सेक्टर 32 इलाके में एक बहुमंजिला इमारत की 13वीं मंजिल से छलांग लगा दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन परिजनों का कहना है कि पिता के जेल जाने के बाद से वह डिप्रेशन में था। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

पार्थ के पास नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर पुलिस को सेक्टर 32 रोहिणी के एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के पास के एक युवक के लहूलुहान हालत में पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही बेगमपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि युवक ने 13वीं मंजिल से छलांग लगाई है।

दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से निकला 
पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी कैमरे की जांच करते हुए सेक्टर 32 स्थित एक घर पर पहुंची। यह घर युवक की नानी का था। जहां पूछताछ में युवक की पहचान पार्थ गुप्ता के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह लॉ का फर्स्ट ईयर का छात्र था। वह घर से किसी दोस्त से मिलने की बात कहकर निकला था। उसने अपना मोबाइल फोन भी घर पर छोड़ दिया था।

मां-पिता दोनों स्किन डॉक्टर
पुलिस सूत्रों ने बताया कि छानबीन में पता चला कि पार्थ के माता-पिता त्वचा विशेषज्ञ हैं। उसकी मां अमर कॉलोनी के माउंट कैलाश इलाके में रहती है। जबकि उसके पिता मनीष गुप्ता को जून माह में उनकी घरेलू सहायिका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल जेल में है। 
विज्ञापन

पिता के जेल जाने से था डिप्रेशन में
परिजनों ने बताया कि पार्थ कुछ दिन से अपनी नानी के घर रह रहा था। परिजनों के मुताबिक पिता के जेल जाने के बाद से वह डिप्रेशन में था। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि शुरुआती जांच में खुदकुशी का मामला लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें