फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने से उठा ले गए डॉक्टर को

Tue, 28 Jan 2014 01:34 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-24 पर पिलखुवा में कार सवार 4 बदमाशों ने डा. रामचंद सैनी को ओवरटेक कर रोका और गन प्वाइंट पर अगवा कर दो घंटे तक हाईवे पर घूमाते रहे। रास्ते में डाक्टर के एटीएम कार्ड का पिन नंबर पता करने उनकेखाते से 96 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


बदमाश लालकुआं के पास कार से उतरकर अपनी कार में बैठकर भाग गए। पीड़ित डाक्टर ने एसएसपी को तहरीर दी। तहरीर को हापुड़ के पिलखुवा थाने में एफआईआर के लिए भिजवाया है।

फरीदाबाद के सेक्टर-86 निवासी डॉ. रामचंद सैनी सर्वोदय अस्पताल में पेट रोग विशेषज्ञ हैं। उनकी पत्नी बरेली में डाक्टर है। सोमवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे वह फोर्ड कार से चालक पप्पू के साथ बरेली में पत्नी से मिलकर फरीदाबाद लौट रहे थे।
विज्ञापन


डॉक्टर ने बताया कि जैसे ही वह पिलखुवा केपास पहुंचे पीछे से आए सेंट्रो सवार चार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। एक बदमाश कार में बैठा रहा, जबकि तीन बदमाश उनकी कार में बैठ गए। उन्हें और उनके चालक को गन प्वाइंट पर ले लिया। चालक को पीछे की सीट पर बैठा दिया और एक बदमाश ड्राइव करने लगा।

बदमाशों का साथी भी कार लेकर साथ-साथ चलता रहा। बदमाश करीब दो घंटे तक हाईवे पर घुमाते रहे। जान से मारने की धमकी देकर उनके एटीएम का पिन पता कर रास्ते में मिलने वाले एटीएम से 96 हजार रुपये निकाल लिए। कविनगर एसएचओ ने बताया कि घटनास्थल पिलखुवा की है। वहां तहरीर भिजवा दी गई है।

कहां थी पुलिस...
पिलखुवा से लेकर लालकुआं तक कई थाने, पुलिस चौकियां और चेक पोस्ट पड़ते हैं। मगर किसी ने भी न तो उस कार को नहीं रोका, जिसमें डॉक्टर को अगवा किया गया था। सवाल उठता है पुलिस कहां थी। हाईवे पर पहले भी इस तरह की वारदात हो चुकी हैं, जिनसे पुलिस सतर्कता की पोल खुलती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें