फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के बहाने छेड़छाड़ करने पर डॉक्टर गिरफ्तार

Sat, 18 May 2019 10:33 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

नई दिल्ली के छावला गांव में परिजनों के साथ रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने इलाके के डॉक्टर पर इलाज के बहाने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी डॉक्टर धर्म सिंह लाकड़ा (42) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, छावला गांव में रहने वाली युवती ने बताया कि गत 16 मई की शाम उसके पेट में दर्द हुआ। मां ने उसे पड़ोस के क्लीनिक में जाने को कहा। युवती इलाज कराने के लिए डॉक्टर के क्लीनिक में गई।  

आरोप है कि डॉक्टर ने जांच के लिए उसे बेड पर लेटने के लिए कहा और छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने विरोध किया तो डॉक्टर जबरदस्ती करने लगा। युवती उसे धक्का देकर वहां से भागकर घर पहुंची और मां को सारी बात बताई।
विज्ञापन


महिला बेटी को लेकर वापस क्लीनिक पहुंची। दोनों को देखकर डॉक्टर माफी मांगने लगा। इसके बाद युवती की मां ने सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें