फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में डॉक्टर ने इमारत से कूदकर की आत्महत्या

Sun, 01 Sep 2019 09:17 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली के एक बड़े अस्पताल परिसर में आठवीं मंजिल से कूदकर एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


घटना गुरु तेग बहादुर अस्पताल की है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गुरु तेग बहादुर अस्पताल परिसर की आठवीं मंजिल से कूदकर एक डॉक्टर ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। 

मृतक की पहचान डॉ. पल्लव सहारिया (44) के रूप में हुई। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


आज मृतक डॉक्टर के परिजन असम से यहां पहुंचेंगे, उनके आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल आत्महत्या करने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें