फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के सांसदों से भी दो कदम आगे निकला ये डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल में लोगों की सेवा करने की भावना रखते हुए और व्यापार को उससे दूर रखते हुए यशोदा सुपरस्पेशिएलिटी अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर और फिलैंथ्रोपिस्ट डॉक्टर पीएन अरोड़ा ने गाजियाबाद के हापुड़ का मसौटा गांव ही गोद ले लिया है।
विज्ञापन


इस गांव को बेहतर बनाने के लिए डॉ. अरोड़ा यहां शिक्षा, स्वास्थ्य और सस्ती दवाईयां उपलब्ध कराएंगे। यहीं नहीं डॉ. अरोड़ा नेपाल भूकंप पीड़ितों के लिए भी दवाईयां भेजने की योजना बना रहे हैं।

डॉ. अरोड़ा का मानना है कि एक डॉक्टर होने के नाते यह उनका फर्ज है कि वो न सिर्फ अपने संस्थान को तरक्कियों पर ले जाएं बल्कि उस समाज के लिए भी कुछ करें जिसकी वजह वह जो है वो बन पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में इन सु‌विधाओं को पहुंचाने के ‌लिए गोद ‌लिया

डॉ. अरोड़ा कहते हैं, 'समाज ने हमें बहुत कुछ दिया है और अब हमारी बारी है समाज को लौटाने की।' डॉ. अरोड़ा कहते हैं कि वो समाज के हर वर्ग के विकास और भलाई के लिए काम कर रहे हैं।

मसौटा गांव जिसे उन्होंने गोद लिया है उसके लिए तीन लक्ष्य निर्धारित किए हैं। पहला शिक्षा, दूसरा स्वस्थ जीवनशैली और तीसरा साफ-सफाई है। वो गांव को आर्थिक और मेडिकल सहायता पहुंचा रहे हैं ताकि मसौटा गांव स्वस्थ और स्वच्छ रहे।

उनकी इच्छा है कि ज्यादा से ज्यादा लोग पूरे भारत की सा‌माजिक, राजनैतिक और आर्थिक विकास में योगदान के लिए आगे आएं। अगर आप डॉ. अरोड़ा से संपर्क कर उनके अच्छे काम में उनका साथ देना चाहते हैं तो उनका संपर्क नंबर 9810085490 है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें