फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घोषणाओं से परेशान हैं तो करें शिकायत, डीएमआरसी ने मांगे यात्रियों से सुझाव

Sun, 19 May 2019 07:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
dmrc - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर परीक्षण के तौर पर यात्री उद्घोषणाओं में तीन माह पूर्व कमी की गई थी। अब दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) ने यात्रियों से इस संबंध में सुझाव मांगे हैं। यात्रियों से पूछा गया है कि क्या अवांछनीय उद्घोषणाओं में की गई कमी से यात्रियों को लाभ हुआ है। क्या इस परीक्षण को दिल्ली मेट्रो की अन्य लाइनों पर लागू किया जाए?

विज्ञापन


डीएमआरसी ने यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर तीन महीने पहले मजेंटा लाइन पर अतिरिक्त उद्घोषणाओं में काफी कमी की थी। मजेंटा लाइन पर किए गए परीक्षण की समय सीमा पूरी हो चुकी है। डीएमआरसी ने यात्रियों की राय जानने के लिए फिर से अभियान चलाया है। यात्री अपनी प्रतिक्रिया डीएमआरसी को दे सकते हैं। 

डीएमआरसी का कहना है कि डीएमआरसी की अधिकारिक वेबसाइट www.delhimetrorail.com पर यात्री प्रतिक्रिया दे सकते हैं। साथ ही, सोशल मीडिया पर ट्विटर और फेसबुक के जरिये भी यात्री डीएमआरसी के ऑफिशियल अकाउंट प्रतिक्रिया दे सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 31 मई 2019 है। इसके बाद प्रतिक्रियाओं की समीक्षा होगी और उसी आधार पर तय किया जाएगा कि वर्तमान में की जा रही यात्री उद्घोषणाओं को नियमित रूप से लागू रखा जाए या यात्रियों की सुविधा के हिसाब से उनमें कटौती की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें